मोहाली टेस्ट: जानसन पेवेलियन लौटे, पैन का अर्धशतक (लीड-4)
दूसरे दिन के पहले सत्र में मेहमान टीम को वाटसन के रूप में बड़ा झटका लगा। वाटसन के आउट होने के बाद पैन और जानसन ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए आस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। जानसन 47 रन बनाकर जहीर खान का चौथा शिकार बने। वह विकेट के पीछे लपके गए। पैन 60 और नाथन हॉरिट्ज बिना कोई रन बनाए नाबाद थे।
पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के मैदान पर पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 224 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। परंतु हरभजन सिंह ने शानदार शतक बनाकर मैदान पर जमे वाटसन को गौतम गंभीर के हाथों कैच करा दिया। वाटसन ने 10 चौकों की मदद से 126 रन बनाए। वाटसन ने कुल 338 गेंदों का सामना किया।
दूसरे दिन के पहले सत्र में एक मौका और था जब जहीर की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी वाटसन को विकेट के पीछे लपक सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। धौनी की चूक ने वाटसन के हौसले को बढ़ा दिया और इसके बाद उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ा सके। भोजनकाल तक टिम पैन 36 और मिशेल जानसन नौ रन बनाकर नाबाद थे।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 279 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 101 रन और पैन 1 रन बना कर नाबाद लौटे थे। मेहमान टीम की ओर से वाटसन के अलावा कप्तान रिकी पोंटिग ने भी पहले दिन 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications