Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कोच्चि टीम 15 दिनों में कम्पनी के रूप में सूचीबद्ध हो'

मेथ्यू ने कहा टीम को 2011 के सत्र में हिस्सा लेना है और समय तेजी से निकल रहा है।

उन्होंने कहा, "टीम के हिस्सेदारों में कुछ समस्या है लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि इसमें दो गुट हैं। केसीए सात अक्टूबर को अपनी हीरक जयंती मनाएगा और इस दौरान कोच्चि आईपीएल टीम के हिस्सेदारी भी यहां विचार-विमर्श के लिए एकत्रित होंगे।"

रेंदेवू स्पोर्टस वर्ल्ड ने मार्च में 1,500 करोड़ रुपये में कोच्चि आईपीएल टीम की बोली जीती थी।

मेथ्यू ने कहा, "बीसीसीआई की मुंबई में हुई बैठक में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई अनाधिकारिक समझौता नहीं किया जाएगा। आईपीएल की सभी टीमों को बीसीसीआई से समझौता करना होगा। बोर्ड विभिन्न प्रदेश क्रिकेट संघों के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ भी समझौता करेगा। अगले हफ्ते जब वह यहां आएंगे तो हम बातचीत करेंगे।"

रेंदेवू स्पोर्टस वर्ल्ड का स्वामित्व निवेशकों के एक समूह के पास है जिसमें प्रदेश के बाहर के एक व्यवसायी विवेक वेणुगोपाल शामिल हैं। शैलेंद्र गायकवाड़ भी मालिकों में शामिल हैं।

मेथ्यू ने कहा कि केसीए की भूमिका केवल खेल के मामलों से संबंधित है।

उन्होंने कहा, "अन्य मामले हमारे नियंत्रण में नहीं हैं और हम इनमें शामिल नहीं हैं लेकिन हम प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के हितों के लिए अपनी भूमिका का बेहतर निर्वाह करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+