बट्ट, आसिफ और आमिर के विकल्प आसान नहीं : मोहसिन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहसिन ने 'द न्यूज' को बताया कि 'स्पॉट फिक्सिंग' में फंसे सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पाकिस्तानी क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से बेदाग घोषित किए जाने पर इन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया, "यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली श्रृंखला में ये तीनों खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनके स्थान पर अन्य खिलाड़ियों का चयन आसान काम नहीं होगा।"
मोहसिन ने माना कि पाकिस्तान में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और आगामी श्रृंखला के लिए उनके पास अच्छी टीम होगी।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने 'स्पॉट फिक्सिंग' के आरोप में बट्ट, आसिफ और आमिर को निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि दोनों ने बट्ट के निर्देश पर जानबूझकर नो बॉल फेंकी थी।
अपने निलंबन के खिलाफ बट्ट ने अपील किया है, जबकि आसिफ और आमिर अपने मुकदमे के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 23 अक्टूबर को अबूधाबी के लिए रवाना होनी है। यहां उसे दक्षिण अफ्रीका के साथ दो ट्वंटी-20, पांच एक दिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
