उषा ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन सामारोह में पूर्व खिलाड़ियों को निमंत्रण नहीं भेजा जाना भारतीय खेल के लिए अच्छा संकेत नहीं है।"
उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि कई ऐसे पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है, उन्हें इस सामारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। इनमें वंदना राव, ज्योतिर्मयी सिकदर, एम.डी.वालसम्मा सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
उषा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ऐसी जानकारी मिली है कि इस उद्घाटन समारोह में के.एम. बीनामोल को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।