For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मोहाली टेस्ट: हरभजन ने वाटसन को पेवेलियन लौटाया (लीड-1)

By Staff

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के मैदान पर पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 224 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। परंतु हरभजन ने शानदार शतक बनाकर मैदान पर जमे वाटसन को गौतम गंभीर के हाथों कैच करा दिया। वाटसन ने 10 चौकों कीे मदद से 126 रन बनाए।

दूसरे दिन के पहले सत्र में एक मौका और था जब जहीर खान की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी वाटसन को विकेट के पीछे लपक सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। धौनी की चूक ने वाटसन के हौसले को बढ़ा दिया और इसके बाद उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ा सके। टिम पैन 25 और मिशेल जानसन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 279 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 101 रन और पैन 1 रन बना कर नाबाद लौटे थे। वाटसन के अलावा कप्तान रिकी पोंटिग ने भी 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+