राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिलाओं ने टेबल टेनिस मुकाबला जीता
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय टीम ने ग्रप-बी के एक मैच में श्रीलंका को 3-0 से मात दे दी।
मेजबान टीम को मैच अपने पक्ष में करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पहले एकल मुकाबले में भारत की शामिनी कुमारेसन ने विथांगे गोनापिनुवाला को 11-9, 11-9, 11-7 से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में मौमा दास ने बादू मानिकू को 11-14, 11-5, 11-4 से मात दी। तीसरे मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी पौलमी घटक ने काविंदी सहाबंदु को 11-8, 11-8, 11-7 से हरा दिया। तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करके भारतीय महिलाओं ने मैच 3-0 से अपने पक्ष में कर लिया।
जीत के बाद भारतीय कोच भवानी ने आईएएएनस को बताया कि न्यूजीलैंड से मुकाबले के पहले भारत के लिए अभ्यास करने का एक यह बेहतरीन मौका रहा। न्यूजीलैंड ग्रुप डी में हैं। मेलबर्न में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
