Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : निशानेबाजी में स्वर्ण, महिला तीरंदाजों को कांस्य

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को भारतीय निशानेबाजों विजय कुमार और गुरप्रीत सिंह ने स्वर्ण पर निशाना साधा जबकि महिला तीरंदाजों ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 12 हो गई है।

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में विजय और गुरप्रीत की जोड़ी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक भारत की झोली डाला। विजय ने 587 अंक हासिल किए जबकि उनके साथी गुरप्रीत ने 575 अंक प्राप्त किए। इस तरह दोनों संयुक्त रूप से 1162 अंकों के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे और भारत को एक स्वर्ण पदक दिलाया।

तीरंदाजी की टीम स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने गुरुवार को कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने मलेशिया को 223-217 से हराकर यह पदक जीता है। भारतीय टीम में भेग्यवती चानू, झानो हंसादह और गगनदीप कौर शामिल थीं।

राष्ट्रमंडल खेलों में 28 साल पहले तीरंदाजी को जगह मिली थी। इसके बाद से इन खेलों ने भारत ने यह पहली बार तीरंदाजी का कोई पदक जीता है। यमुना स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में सेमीफाइनल मुकाबला गंवाने के बाद गगनदीप ने कहा, "भारत ने तीरंदाजी में पहली बार पदक जीता है। मैं इसका एक हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। हमने सेमीफाइनल में जीत के लिए बहुत कोशिश की, परंतु ऐसा नहीं हो सका।"

उधर, गुरुवार को बैंडमिंटन की मिश्रित वर्ग की स्पर्धा में भारत के पदक जीतने की संभावना प्रबल हो गई। इस स्पर्धा में भारत, कनाडा को 3-0 से हराकार सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया।

मिश्रित युगल में ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की जोड़ी ने ग्रेस गाओ और एनजी टोबी की जोड़ी को 21-8, 21-12 से पराजित किया। पुरुषों के एकल मुकाबले में चेतन आनंद ने डेविड स्नाइडर को 21-18, 21-17 से मात दी।

बैडमिंटन की दुनिया में भारतीय स्टार सायना नेहवाल ने जीत के सिलसिले को कायम रखा। उन्होंने महिलाओं के एकल मुकाबले में एना राइस को 21-16, 21-13 से हरा दिया। उधर, टेनिस में शीर्ष वरीयता प्राप्त सोमदेव देववर्मन राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को छठी वरीयता प्राप्त न्यूजीलैंड के रूबिन स्टेथम को 6-3, 6-4 से हराकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+