राष्ट्रमंडल खेल : निशानेबाजों और महिला तीरंदाजों ने बटोरा सोना (लीड-1)
दिन की शुरुआत में तीरंदाजी की रिकर्व टीम स्पर्धा में डोला बनर्जी, बोमबायाला देवी और दीपिका कुमारी ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंग्लैंड के साथ हुए फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।
उधर, निशानेबाजों ने भी अपनी कामयाबी का सिलसिला थमने नहीं दिया और पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में गगन नारंग और इमरान हसन खान ने स्वर्ण पदक जीता।
इस जोड़ी ने सिर्फ सोना ही नहीं बटोरा, बल्कि एक नया रिकार्ड भी अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत की झोली में स्वर्ण पदकों की संख्या भी 16 हो गई है।
उधर, टेनिस खिलाड़ी भी देश का नाम ऊंचा करने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते। भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन आस्ट्रेलिया के मैट इब्डेन को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर गए।
सोमदेव ने यहां आर.के.खन्ना टेनिस कॉम्प्लेक्स में तीसरी वरीयता प्राप्त इब्डेन को एक घंटा 10 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
