राष्ट्रमंडल खेल : भोजन से निराश हैं स्वयंसेवक
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में अपनी सेवा दे रहे स्वयंसेवक भोजन की व्यवस्था से काफी निराश हैं। उनका कहना है कि उन्हें दिया जाने वाला भोजन खाने लायक नहीं होता।
खेलों में स्वयंसेवक के रूप में अब तक अपनी सेवा देने वाली पल्लवी दत्ता (20) नाश्ते और भोजन की बदइंतजामी से निराश होकर वापस अपने छात्रावास लौट आई।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मुझे यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रहे टेबल टेनिस के मैचों में तैनात किया गया है। मैं अच्छे भोजन की उम्मीद करती हूं। मैं कॉम्पलेक्स सुबह छह बजकर 45 मिनट पर पहुंचती हूं। नाश्ते में मुझे चाय और बिस्कुट दिया जाता है।"
पल्लवी ने बताया, "दोपहर का भोजन भी समय पर नहीं दिया जाता। कुछ दिनों तक बासी और न खाने लायक भोजन हमें दिया गया। अब करीब तीन बजे दोपहर का भोजन दिया जाता है, यह मेरे लौटने का समय होता है।"
पल्लवी की तरह स्वयंसेवक मेघा शर्मा भी भोजन से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपनी तैनाती की जगह जाहिर नहीं करते हुए बताया, " जो भोजन हमें दिया जा रहा है, वह ठीक नहीं है और यदि हमें भोजन रोजाना खरीदना पड़े तो हम जैसे विद्यार्थियों के लिए यह काफी महंगा होगा।"
अशोका होटल में तैनात स्वयंसेवक सुहेल ने बताया, "स्वयंसेवकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। जो खाना हमें दिया जाता है, वह खाने लायक नहीं होता।"
उधर, आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया कि स्वंयसेवकों को दिए जा रहे भोजन के बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं, उसे अब 'ठीक' कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
