Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेंगलुरू टेस्ट: आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक बनाए 189 रन (लीड-4)

श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन और साइमन कैटिच ने कप्तान पोंटिंग के फैसले को सही साबित करते हुए सजग शुरुआत की। दोनों ने पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 95 रन जोड़े।

भोजनकाल के ठीक बाद कैटिच हरभजन सिंह की एक गेंद को समझने से चूक गए और 43 के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौटे गए। इसके कुछ देर बाद ही वाटसन भी प्रज्ञान ओझा का शिकार बन गए। इससे पहले वाटसन ने 88 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। वाटसन और कैटिच के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई।

सलामी बल्लेबाजों के पेवेलियन लौटने के बाद पोंटिंग ने माइकल क्लार्क के साथ मिलकर पारी को मजबूत बनाने की कोशिश की लेकिन क्लार्क लंबे समय तक उनका साथ न दे सके। क्लार्क को हरभजन सिंह की गेंद पर सुरेश रैना ने लपका। क्लार्क सिर्फ 14 रन ही बना सके।

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और गौतम गंभीर अनफिट होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को टीम में जगह दी गई है। पहले मैच में गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने वाले ईशांत शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एस. श्रीसंत टीम में शामिल किए गए हैं। इस मैच से पुजारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हो रहा है। आस्ट्रेलियाई टीम में भी एक परिवर्तन किया गया है। डॉग बोलिंगर के स्थान पर पीटर जॉर्ज को टीम में शामिल किया गया है।

यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था। ऐसे में आस्ट्रेलिया को श्रृंखला बचाने के लिए यहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर भारत की कोशिश इस श्रृंखला को जीतने की रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+