राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : सोमा और कविता कांस्य (लीड-1)
कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भारत की सोमा शिरुर और कविता यादव की जोड़ी ने कुल 785 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण मलेशिया को मिला।
भारतीय खिलाड़ियों ने 10 और 20 रैपिड फायर दौर में अच्छे अंक जुटाए लेकिन 30 और 40 के दौर में वे पिछड़ गईं। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती चार दौर में 197, 197, 195 और 195 का स्कोर हासिल किया। इस तरह वे कुल 785 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
मलेशिया की एमएच नुरासुरी और हुलिम नूर की जोड़ी ने कुल 793 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि सिंगापुर की शेव जियांग जेसमिन और चेंग जियान हुआन की जोड़ी ने 790 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
शनिवार को भारत को 25 मीटर सेंटरफायर पिस्टल (युगल) स्पर्धा में भी पदक प्राप्त हो सकता है। इसमें भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह की जोड़ी ने दो दौर के बाद अच्छी स्थिति बना रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
