राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : विजय और हरप्रीत ने जीता स्वर्ण

By Staff
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल युगल स्पर्धा में भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह की जोड़ी ने न्यूजीलैंड और सिंगापुर के निशानेबाजों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

विजय और हरप्रीत के स्वर्ण जीतने के साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 21 हो गई। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में इन दोनों ने संयुक्त रूप से 1159 अंक हासिल किए। न्यूजीलैंड इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहा और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कीवी जोड़ी ने 1140 अंक हासिल किए। सिंगापुर की जोड़ी ने 1139 अंक हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत की यह जोड़ी नौ अंकों के फासले से इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। वर्ष 1994 के विक्टोरिया (कनाडा) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ही जसपाल राणा और अशोक पंडित की जोड़ी ने इसी स्पर्धा में 1168 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Story first published: Saturday, October 9, 2010, 12:16 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+