गवर्निग काउंसिल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "आज गवर्निग काउंसिल की बैठक हुई। इसमें किंग्स इलेवन का संचालन करने वाली कंपनी के.पी.एस. ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर आईपीएल क्रिकेट लिमिटेड और कोच्चि फ्रेंचाइजी द्वारा नियमों के उल्लंघन पर चर्चा हुई।"
बयान में कहा गया है, "बैठक में एकमत से यह फैसला हुआ कि किंग्स इलेवन और रॉयल्स के करार को कानूनी आधार पर रद्द कर दिया जाए। इसमें कोच्चि फ्रेंचाइजी को नोटिस भेजने का निर्णय भी किया गया।"
गवर्निग काउंसिल ने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वकील पी.आर. रमन से कहा गया है कि वे तीनों के बारे में नोटिस जारी करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*