रविवार शाम को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के के.डी.जाधव रेस्लिंग स्टेडियम में ये सभी धुरंधर फाइनल मुकाबले में दो-दो हाथ करेंगे।
सुशील गाम्बिया के फमारा जार्जुउ को हराकर इस दौर में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक बार्नेस से होगा।
84 किलोग्राम भारवर्ग में अनुज नाइजीरिया के एंड्रयू डिक को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम से होगा।
120 किलोग्राम भारवर्ग में जोगिंदर का सामना भारतीय मूल के कनाडियाई खिलाड़ी अर्जन सिंह से होगा। जोगिंदर आस्ट्रेलिया के पहलवान डेनिस रॉबर्ट्स को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं।
55 किलोग्राम भारवर्ग में अनिल का मुकाबला पाकिस्तान के अजहर हुसैन से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*