राष्ट्रमंडल खेल (महिला हॉकी) : कोच ने कहा, टीम को गलत संख्या बताई गई
भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को चार गोल के अंतर से पराजित करना था, लेकिन वह 3-1 के अंतर से ही पराजित कर पाई।
टीम के कोच संदीप सोमेश के अनुसार टीम प्रबंधक रूपा सैनी ने खिलाड़ियों को सूचित किया कि उन्हें सात गोल से जीतना है।
सोमेश ने मैच की समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यदि हमें यह बताया गया होता कि हमें चार गोल के अंतर से जीतना है, तो खेल के प्रति हमारी दृष्टि अलग किस्म की रही होती।"
भारतीय टीम की कप्तान सुरिंदर कौर ने भी कहा कि खिलाड़ियों को यह पता नहीं था कि चार गोल के अंतर से हमें जीतना है। उन्होंने कहा, "हमने सोचा था कि इसके लिए हमें सात गोल के अंतर की जरूरत है।"
सोमेश ने इस बुनियादी गलती के लिए खुद के अलावा और किसी को दोषी ठहराने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे खेल के प्रति टीम की दृष्टि पर असर पड़ा हैे।
सोमेश ने कहा, "टीम के कोच के नाते इस घटना की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
