For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी): ब्रासा बोले, सेमीफाइनल में होगी अलग रणनीति

By Staff

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब उसका सामना इंग्लैंड के साथ होना है। टीम के कोच जोस ब्रासा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को उनकी रणनीति बिल्कुल अलग होगी।

ब्रासा ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और अब उनका ध्यान पूरी तरह सेमीफाइनल मुकाबले पर है जिसके लिए वह अलग रणनीति अपनाएंगे। उन्होंने कहा, "इंग्लैंड की टीम की शैली हमारी शैली से बिल्कुल भिन्न है। उसकी शैली आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से भी अलग है। वह हमारी शैली से परिचित है और यही कारण है कि हमने उसके खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अलग रणनीति पर चलने का फैसला किया है।"

ब्रासा के मुताबिक पुणे में आयोजित कैम्प के दौरान उन्होंने अपनी टीम को कुछ वक्त तक बिना गोलकीपर के खेलने का प्रशिक्षण दिया था। आपात स्थिति के लिए विक्रम पिल्ले को गोलकीपिंग का प्रशिक्षण दिया गया था। इस रणनीति को इंग्लैंड के खिलाफ आजमाया जा सकता है।

उन्होंने, "मंगलवार के मैच में जीत हमें फाइनल में पहुंचा सकती है। इससे पहले हम कभी भी फाइनल में नहीं पहुंचे। इस कारण मैंने अपने खिलाड़ियों से जोखिम के लिए तैयार रहने को कहा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने रक्षात्मक नीति अपनाई थी और हमें मुंह की खानी पड़ी थी। इंग्लैंड के खिलाफ हम ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहते।"

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के रोमांच के बारे में पूछे जाने पर ब्रासा ने कहा कि उनके खिलाड़ी यह मैच हर हाल में जीतना चाहते थे क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता था कि इस मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और दर्शक सिर्फ टीम को जीतते देखना चाहते हैं।

ब्रासा ने कहा, "इस मैच को जीतने की उत्सुकता मुझसे अधिक मेरे खिलाड़ियों में थी। वे किसी भी हाल में यह मैच गंवाना नहीं चाहते थे। एक तो यह मैच जीतकर हम सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे और दूसरा यह मैच दो चिर प्रतिजद्वंद्वियों के बीच था। हमने एक साल के भीतर ध्यानचंद स्ेटडियम में पाकिस्तान को दूसरी बार बुरी शिकस्त दी है। इससे दर्शक भी खुश हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+