राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन): भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को सायना नेहवाल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
दुनिया की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने उत्तरी आयरलैंड की कैरोलीन ब्लैक को 21-0, 21-2 से मात दी। अगले दौर में सायना की भिडंत कनाडा की एना राइस से होगी। सायना मिश्रित युगल में राइस को हरा चुकी हैं।
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने मलेशिया की एई हुई चिन और वून खे को 15-21, 21-10, 21-16 से हराया। गुट्टा और पोनप्पा को यह मैच जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
महिलाओं के एक अन्य एकल मुकाबले में अदिति मुटाटकर ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी ग्लिमॉर को 21-11, 21-17 से मात दी। अब उनका मुकाबला मलेशिया की स्टार खिलाड़ी मेऊ चू वोंग से होगा।
पुरुषों के एकल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परुपल्ली कश्यप ने स्कॉटलैंड के केरॉन मेरिलीस को 21-12, 21-5 से हराया। देश के शीर्ष वरीय पुरुष खिलाड़ी चेतन आनंद ने वेल्स के जैमी वान हूजडोंक को 21-8, 21-2 से मात दी।
मिश्रित युगल मुकाबले में गुट्टा और वी. दीजू ने हमवतन जोड़ी रुपेश कुमार एवं पोनप्पा को 15-21, 21-18, 21-16 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
