राष्ट्रमंडल खेल (मुक्के बाजी) : अमनदीप, जय, दिलबाग को कांस्य
भारत के सात मुक्के बाजों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बनाई थी।
अमनदीप सिंह (46 से 49 किलोग्राम),जय भगवान (60 किलोग्राम)और दिलबाग सिंह (69 किलोग्राम) को जहां शिकस्त खानी पड़ी वहीं सुरंजय सिंह (52 किलोग्राम, मनोज कुमार (64 किलोग्राम), विजेंदर सिंह (75 किलोग्राम) और परमजीत समोता (91 किलोग्राम से अधिक) का मुकाबला अभी बाकी है।
अमनदीप, जय और दिलबाग को कांस्य पदक हासिल होगा। (मुक्के बाजी में सेमीफाइनल में हारने वाले दो खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिए जाते हैं।)
अमनदीप को उत्तरी आयरलैंड के मुक्के बाज पैडी बर्नेस ने 5-6 से हराया। अमनदीप का कहना है, "मैंने कड़ी मेहनत की थी लेकिन आज की स्पर्धा रणनीति के तहत नहीं लड़ सका।..हालांकि उन्होंने कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता जाहिर की।"
जय को इंग्लैंड के थॉमस स्टालकर ने 5-10 से हराया। जय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने पूरी कोशिश की। हमारे बीच बराबरी की टक्कर थी। वह मुक्के के बल पर नहीं चेतावनियों के बल पर जीते हैं।"
दिलबाग को उत्तरी आयरलैंड के मुक्के बाज पैट्रिक गैलघेर को 5-7 से हरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications