खेलों का नकारात्मक प्रचार गलत : विदेशी पत्रकार
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेशी प्रत्रकारों ने राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में नकारात्मक प्रचार करने वाले मीडिया को 'गलत' और 'बढ़ाचढ़ाकर' पेश करने वाला बताया है। पत्रकारों का कहना है कि कुछ लोग अपनी 'पूर्व निर्धारित नकारात्मक मानसिकता' के चलते ऐसा कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों को कवर करने के लिए कनाडा से दो सप्ताह पहले यहां पहुंचे खेल पत्रकार जॉन मैकीनन ने बताया, "मुझे लगता है कि खेलों की नकारात्मक बातों को बढ़चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कुछ स्पर्धाओं में स्टेडियम में खाली जगह चिंता की वजह है, खासकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। लेकिन खेलों के बारे में नकारात्मक प्रचार करना गलत है।"
मैकीनन ने आईएएनएस को बताया, "गत तीन अक्टूबर से शुरू हुए इस खेल से खिलाड़ी संतुष्ट हैं। मेरी कनाडा के खिलाड़ियों से बात हुई है। वे खेलगांव में उपलब्ध सुविधाओं से काफी खुश हैं। उन्हें किसी बात की शिकायत नहीं है।"
वहीं, 'पेसीफिक आइजलैंड न्यूज एसोसिएशन' के मेरेसेनी मारू ने बताया, "मैंने पपुआ न्यू गिनी, तोंगा और दूसरी जगहों के खिलाड़ियों से बात की है। खिलाड़ी व्यवस्थाओं से खुश हैं। सभी बड़े खेल आयोजनों में कुछ खामियां होती हैं, भारत भी उससे अछूता नहीं है। उद्घाटन समारोह सफलता पूर्वक संपन्न होने से खेलों के नकारात्मक प्रचार पर विराम लग गया है।"
विदेशों में खेलों के बारे में नकारात्मक प्रचार थमा नहीं है। समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' खाली दर्शक दीर्घा और उल्टी करते हुए तैराकों पर केंद्रित 'दिल्ली में आज क्या गलत हो रहा है' नाम से श्रृंखला चला रहा है।
वहीं, मारू ने कहा कि विदेशों में खेलों के नकारात्मक प्रचार के लिए भारतीय मीडिया भी आंशिक रूप से जिम्मेदार है। न्यूजीलैंड के पत्रकार के अनुसार, सभी नकारात्मक बातें बिना कारण नहीं हैं।
उधर, बांग्लादेश के संगबाद संस्था के मोज्जाम हुसैन चौधरी ने खेलों की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
