राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : आस्ट्रेलिया लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा (लीड-1)
पूल-ए में अपने सभी मैच जीतकर अंतिम चार दौर में पहुंची आस्ट्रेलियाई टीम के लिए साइमन आर्चिड और ग्लेन टर्नर ने दो-दो गोल किए। आर्चिड ने 25वें मिनट में पहला गोल करके आस्ट्रेलिया का खाता खोला था। उन्होंने ही 70वें मिनट में छठा गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
इसके अलावा विश्व चैम्पियन के लिए जेसन विल्सन और डेस एबॉट ने एक-एक गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर हिल्टन ने 51वें और फिल बारोस ने 60वें मिनट में गोल दागा।
दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच मंगलवार की शाम को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। पूल-ए में भारत ने अपने तीन मैच जीते हैं जबकि चौथे मुकाबले में उसे आस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 से हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
