Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेंगलुरू टेस्ट: सचिन ने जड़ा दोहरा शतक

बेंगलुरू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन मंगलवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक जड़ दिया। उनके नाबाद दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में पांच विकेट पर 452 रन बना लिए थे।

तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 435 रन से आगे खेलते हुए सचिन ने जल्द ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। तीसरे दिन वह 191 रनों पर नाबाद लौटे थे। सचिन 200 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 17 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम सचिन के नेतृत्व में जमकर रन बटोरे। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय शतकीय पारी खेली। विजय 139 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके करियर का यह पहला शतक है। उनके आउट होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे पुजारा भी चार रन बनाकार पेवेलियन लौट गए।

मैच के तीसरे दिन ही वह क्षण आया जब सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में एक और शिखर छू लिया। सचिन ने नॉथन हॉरिट्ज की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। मास्टर ब्लास्टर ने शतक लगाने के लिए 157 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। मास्टर ब्लास्टर ने यहीं टेस्ट मैचों में अपने 14,000 रन भी पूरे किए।

श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 478 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से मार्कस नॉर्थ ने 128, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 और सलामी बल्लेबाज ने 57 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साइमन कैटिच ने भी 43 रन बनाए थे।

भारत की ओर से हरभजन ने 148 रन खर्च करके चार और ओझा ने 120 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा जहीर खान और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट लिए। यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+