नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं के युगल बैडमिंटन मुकाबले में भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की तिआन तंग और केट विल्सन स्मिथ की जोड़ी को 12-21, 21-13 और 21-11 से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पहले सेट में हारने के बाद दूसरे और तीसरे सेट में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत के खाते में कम से कम एक और रजत पदक आना पक्का हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।