स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' अनुसार दिल्ली पहुंचे आस्ट्रेलियाई दल के प्रमुख स्टीव मोनेगेटी ने एलीसिया को आस्ट्रेलिया का ध्वज थामने के लिए चुना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में आस्ट्रेलिया के 300 से अधिक एथलीट मार्च करेंगे।
एलीसिया को दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने से पहले इतने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने 200 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा, 100 मीटर की बटरफ्लाई स्पर्धा और 100 मीटर की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। इसके अलावा टीम स्पर्धा में भी उन्होंने आस्ट्रेलिया को दो स्वर्ण दिलाए।
सिर्फ एलीसिया ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया के कई एथलीटों ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन का नतीजा है कि आस्ट्रेलिया पहले दिन से पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।