राष्ट्रमंडल खेल : समापन समारोह की टिकटों को लेकर असमंजस

By Staff

आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह की सभी टिकटे बिक गई हैं।" वैसे भनोट ने 50,000, 20,000, 4,000 और 750 रुपये वाले टिकटों की संख्या के बारे में बताने से इंकार कर दिया।

उधर, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री करने वाले नंबर 1800 102 1294 अथवा 1800 200 1294 के अनुसार गुरुवार को होने वाले समापन समारोह की कुछ श्रेणियों की टिकटें उसके पास उपलब्ध हैं।

हेल्पलाइन प्रबंधक ने आईएएनएस को बताया, "हमारे पास 20,000 रुपये वाली आठ और 50,000 रुपये वाली 240 टिकटें उपलब्ध हैं। जबकि 750 और 4,000 रुपये वाली सभी टिकट बिक चुके हैं।"

वैसे भनोट ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, सभी टिकटे बिक गई हैं।"

उल्लेखनीय है कि खेलों का समापन समारोह गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। समारोह में लेजर शो सहित नृत्य और संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीलंका के राष्टपति महिंदा राजपक्षे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, October 13, 2010, 3:43 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+