शुक्रवार देर रात मीडिया के समक्ष पेले द्वारा की गई इस टिप्पणी से फुटबॉल के इन दोनों धुरंधरों के बीच नया विवाद छिड़ने के आसार उत्पन्न हो गये हैं। वे दोनों इससे पहले भी मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को भला-बुरा कह चुके हैं।
आगामी 23 अक्टूबर को 70 वर्ष के होने जा रहे पेले ने अपने से तकरीबन 20 साल छोटे माराडोना के बारे में कहा, "वह युवाओं के लिए अच्छे आदर्श नहीं हैं।"
पेले ने कहा, "भगवान ने उन्हें फुटबॉल खेलने की क्षमता बख्शी है और इसीलिए वह खुशकिस्मत हैं। उनके जीवन में जो कुछ भी हुआ है, उसके बावजूद ऐसे लोग हैं जो अब तक उनके साथ अनुबंध करते हैं। अगर उनमें विवेक होता तो वे उनके साथ करार नहीं करते।"
पेले ने 30 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे माराडोना के बारे में कहा, "वह ज्यादा नहीं बदले हैं, उनके पास ज्यादा काम नहीं है। वह महान खिलाड़ी थे लेकिन एक खराब मिसाल हैं।"
ऐसे आसार नहीं है कि माराडोना उनकी आलोचना को आराम से सुन लेंगे। पिछली बार पेले की अपने बारे में की गई टिप्पणी पर माराडोना ने कहा था, "पेले जो कहते हैं, उसकी परवाह किसे है?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।