पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार समझा जाता है कि नोटिस जारी करने के फैसले की वजह दोनों अधिकारियों द्वारा नेशनल असेम्बली की खेलों से संबद्ध स्थायी समिति की बैठक में एक दूसरे के बारे में अभद्र और अनुचित भाषा इस्तेमाल करना है।
मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जानकारी के अनुसार दोनों पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ पीसीबी के नियमों के तहत और बोर्ड के आंतरिक मामलों का खुलासा कर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।