हिमालयन मोटरस्पोर्ट एसोसिएशन के मानवजीव भल्ला ने आईएएनएस से कहा, "चार पहिया वाहन श्रेणी में सुरेश राणा और बाइक श्रेणी में आशीष सौरभ मुदगिल ने जीत दर्ज की है।"
रेसर्स के किंग के नाम से मशहूर राणा ने यह रेस छठवीं बार जीती है। उन्होंने आठ बार इस रेश में हिस्सा लिया है। उन्होनें मारुति जिप्सी से यह रेस जीती।
इस श्रेणी में दिल्ली के समीर पांडे दूसरे स्थान पर और चण्डीगढ़ के हरप्रीत बाबा तीसरे स्थान पर रहे।
रैली जीतने के बाद राणा ने कहा, "यह मेरी किस्मत है कि मैं एक फिर जीता। मेरी गाड़ी ने भी मुझे काफी मदद की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।