Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीता

मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए जबकि मेहमान टीम कप्तान डेनियल विटोरी, ग्रांट इलियट और केइल मिल्स की शानदार पारियों की बदौलत 49.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से सकीबुल हसन और अब्दुर रज्जाक ने दो-दो सफलता हासिल की।

बांग्लादेश ने श्रृंखला का पहला मैच नौ रन से, तीसरा मैच सात विकेट से और चौथा मैच नौ रन से जीता था। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इस तरह उसने पहली बार अपने से श्रेष्ठ वरीयता प्राप्त किसी टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीती है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की पारी 174 रनों पर समेट दी थी। बांग्लादेश की ओर से सकीबुल ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया जबकि सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने 34 रन जोड़े।

इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 29 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम के सभी बल्लेबाज 44.2 ओवरों में पेवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की ओर से मिल्स और विटोरी ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट अपने नाम किए जबकि एंडी मैके और इलियट को दो-दो सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम लक्ष्य से तीन रन पहले ही पेवेलियन लौट गई। कीवी टीम की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी ने 43 और इलियट ने 59 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट झटकने वाले मिल्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 33 रन जोड़े लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पांच में बांग्लादेश को जीत मिली है। इनमें से चार इसी श्रृंखला के मैच हैं। इससे पहले बांग्लादेश ने वर्ष 2008 में ढाका में कीवी टीम को सात विकेट से पराजित किया था। कीवी टीम पर यह उसकी पहली जीत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+