शंघाई मास्टर्स : फेडरर हारे, मरे बने चैम्पियन (लीड-1)
मरे ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया।
मरे ने एक घंटे 25 मिनट तक चले इस मुकाबले के दौरान 16 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर की सर्विस चार बार तोड़ी।
इस सत्र में फेडरर और मरे के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। फेडरर ने जहां आस्ट्रेलियन ओपन में मरे की छुट्टी की थी वहीं मरे ने टोरंटो और शंघाई में फेडरर को पराजित किया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक कुल 13 बार भिड़ंत हो चुकी है। फेडरर ने आठ बार जीत हासिल की है जबकि मरे ने उन्हें पांच बार पराजित किया है।
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मरे ने इस सत्र का अपना दूसरा मास्टर्स खिताब जीता। मरे ने टोरंटो मास्टर्स में खिताबी जीत हासिल की थी।
जीत के बाद मरे ने कहा, "मेरे लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहा है। इस दौरान मैंने बहुत अच्छा टेनिस खेला है। फेडरर को हराने के लिए मुझे अच्छा खेलना था और मुझे खुशी इस बात की है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications