एटीपी रैंकिंग : फेडरर दूसरे स्थान पर पहुंचे
बीते सप्ताह फेडरर तीसरे क्रम पर थे लेकिन शंघाई मास्टर्स के फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे से मिली हार के बावजूद वह एक स्थान की छलांग पाने में सफल रहे हैं। सोमवार को जारी सूची में फेडरर 7335 अंकों के साथ दूसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविक 7145 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जोकोविक बीते सप्ताह दूसरे क्रम पर थे लेकिन इस सप्ताह उन्हें एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने के बाजवूद मरे को कोई फायदा नहीं हुआ है। वह चौथे क्रम पर बरकरार हैं जबकि स्पेन के राफेल नडाल 11880 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हैं।
इस क्रम में स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग पांचवें तथा चेक गणराज्य के थामस बेरडिक छठे स्थान पर हैं। सोल्डरलिंग नफे-नुकसान के पचड़े से दूर रहे हैं जबकि बेरडिक को एक स्थान का फायदा हुआ है। स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह बीते सप्ताह नौवें स्थान पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications