सैन्य विश्व खेलों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
हैदराबाद 14 अक्तूबर .वार्ता. आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में आज से शुरू हो रहे सैन्य विश्व खेलों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं1 अजमेर में मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हुए विस्फ्ोट के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता1 दरगाह में हुए विस्फ्ोट के तार हैदारबाद से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद प्रशासन और अधिक सतर्कता बरत रहा है1 राज्य पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड .एन एस जी. और सैन्य खुफ्िया अधिकारी एक साथ मिलकर आतंकवादी गुटों से मिल रही चुनौती से निपटने की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं1 प्रतियोगिता स्थलों तक जाने वाली सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए निगरानी हेतु भारतीय वायु सेना ने अपने हैलीकाप्टर उपलब्ध कराये हैं1 हैदराबाद हालांकि वर्ष 2002 के राष्ट्रीय खेलों और 2003 के अफ््रो एशियाई खेलों का मेजबान रहा है. लेकिन इस बार सैन्य विश्व खेलों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण खेलप्रेमियों को प्रतियोगिता स्थलों तक पहुंचने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ सकता है1 उप्रेती सत्यकाम रामलाल1519जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications