Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर शुरू हुई पिच की किचकिच, ब्रेट ली और बेन स्टोक्स ने उठाया सवाल

चेन्नई। किंग्स पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बड़ी बात कही है। उन्होंने मैच के दौरान चेन्नई की पिच पर सवाल खड़ा किया है। ब्रेट ली ने कहा कि सच कहूं तो यह बहुत ही चौंकाने वाली क्रिकेट विकेट थी, किसी भी बल्लेबाज के लिए इस पिच पर लय पाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। यह गेंदबाजों के लिए भी काफी मुश्किल पिच थी, जिसकी गेंद स्विंग नहीं हो रही, लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि यह विकेट अच्छी है, लेकिन आपको पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को श्रेय देना होग, उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की।

ब्रेट ली से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी चेन्नई की पिच पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने चेन्नई की पिचको ट्रैश यानि बेकार कहा था। स्टोक्स ने कहा कि उम्मीद है कि जैसे-जैस टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, पिच और खराब नहीं होगी। 160/170 का स्कोर और कम होकर 130/140 तक नहीं जाएगा क्योंकि यह विकेट बिल्कुल बेकार है।
कूड़ा लग रही है। बता दें कि मुंबई की टीम ने चेन्नई में पांच मैच खेले हैं जिसमे से दो में उसे जीत मिली है और 3 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच में टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और मुंबई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना सकी। पंजाब के गेंदबाज मोइजज हेनरीक ने 3 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए, जबकि दीपक हुडा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मुंबई के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने स्कोर को 17.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 60 रन और क्रिस गेल ने 43 रनों की पारी खेली।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 13:27 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+