IND vs AUS: टीम इंडिया को बचाने के लिए फैन ने मांगी सोनू सूद से मदद, मिला ये जवाब
India vs Australia Test Series Boxing Day Match नई दिल्लीः फिल्मी कलाकार सोनू सूद रुपहले पर्दे पर बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी संवेदनशील संलिप्ता के लिए साल 2020 में छाए रहे। कोरोना लॉकडाउन के बीच मुंबई से बाहर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में उनकी बेहद रचनात्मक भूमिका रही। इस भूमिका ने उनको सिल्वर स्क्रीन के खलनायक से असली जिंदगी के हीरो की इमेज तक पहुंचाया।
सोशल मीडिया पर तो सोनू सूद लोगों की इच्छाओं की पूर्ति का जैसे पर्याय बन गए। लोग उनसे खुद के घर जाने संबंधी जो भी मदद मांगते उसके लिए सोनू के पास कोई ना कोई सकारात्मक जवाब जरूर होता।

सोनू सूद से मांगी भारतीय टीम के लिए मदद-
जाहिर है अब लॉकडाउन उस चरम स्तर की छाया भी नहीं रह गया है और कोरोना के बीच जीवन ने खुद को नए तरीके संभालना सीख लिया है। लेकिन सोनू सूद की मसीहा सरीखी इमेज बदस्तूर बनी रही और जब ट्विटर पर कोई चीज स्थापित ट्रेंड बन जाती है तो वह सालों तक कायम रहती है। यही सोशल मीडिया का मजा और सजा दोनों हैं। खैर अब बात करते हैं खेल की जहां एक बार फिर से सोनू सूद को याद किया गया है।
सफेद गेंद का ये दोष- आकाश चोपड़ा ने बताई एडिलेड में भारत की दुर्गति की वजह

सोनू सूद ने दिया ये जवाब-
सोनू सूद ने इस सवाल का जवाब एक सच्चे भारतीय क्रिकेट फैन की तरह दिया और कहा कि टीम इंडिया को एक मौका जरूर देना चाहिए।
उनका जवाब इस प्रकार था- भारतीय टीम को एक मौक़ा और दें ।
अगले मैच में ऑस्ट्रेल्या (ऑस्ट्रेलिया) टीम को घर लेकर आएँगे🏏
सोनू सूद ने जो बात कही है वह हर भारतीय क्रिकेट फैन तहेदिल से चाहता है लेकिन सच यह है कि टीम इंडिया पर फंस चुकी है और उसके लिए यहां से वापसी करना टेस्ट इतिहास की सबसे महान वीरता की कहानी बनाने जैसा होगा। और ऐसा तब करना होगा जब गेंद और बल्ले की लड़ाई के सबसे बड़े शूरवीर योद्धा पहले ही आपकी टीम से किसी ना किसी कारण बाहर हो गए हों।

भारत की आगे के लिए हालत बेहद नाजुक-
विराट कोहली गर्भावस्था की अंतिम अवस्था से गुजर रहीं पत्नी अनुष्का का साथ देने के लिए अब भारत लौट रहे हैं। मोहम्मद शमी जैसा धुरंधर गेंदबाज अपना दाया हाथ फ्रैक्टर करा चुका है और सीरीज से बाहर हो चुका है। ईशांत शर्मा जो सबसे अनुभवी हैं, पहले ही प्रतियोगिता से बाहर चल रहे हैं और भारत में मौजूद हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जरूर पहुंच चुके हैं लेकिन क्वारेंटाइन में हैं और बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
अब अजिंक्य रहाणे के कंधे पर दारोमदार है जिनको पहले टेस्ट मैच का विलेन कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने सेट भारतीय पारी में विराट कोहली को तब रन आउट कराया जब कप्तान 2020 साल में अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे थे और खुद भारत भी एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने लगा था।
कोहली के इस विकेट के बाद रहाणे खुद भी चलते बने और यही वो विकेट था जिसके बाद भारतीय टीम ने 92 रन बनाकर आगे के 17 विकेट खोए। ऐसे में रहाणे लीडर बनने के लिए कितना आत्मविश्वास रखते हैं, यह कहना मुश्किल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
