एडीलेड| भारत-आस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच 9 दिसंबर को एडिलेड में खेला जायेगा। इस बात की जानकारी क्रिकेट आस्ट्रेलिया की ओर से मीडिया को दी गई। भारत-आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन घरेलू मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की चोट लगने के से दुर्घटनावश हुए असमय मौत के कारण भारत के आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम में बड़ा परिवर्तन करना पड़ा है। ह्यूज का अंतिम संस्कार तीन दिसंबर को होना है। जिम में कप्तान विराट कोहली समेट टीम इंडिया के सदस्यों के भी शामिल होने की खबरें आ रही हैं।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी खबर के अनुसार ब्रिसबेन में श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 17 दिसंबर से शुरू होगा। अब नए कार्यक्रम के तहत ब्रिसबेन में दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को तीन दिन का आराम मिलेगा, जबकि तीसरे टेस्ट मैच से पहले चार दिन का विश्राम रखा गया है।"
मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह तय तारीख 26 दिसंबर से ही शुरू होगा। सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के कार्यक्रम में भी परिवर्तन किया गया है और अब यह तीन की जगह छह जनवरी से खेला जाएगा।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, "खिलाड़ी इन दिनों जिस मनोदशा में हैं उसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। यह काफी मुश्किल भरे दिन हैं और हमें उन्हें शोक की इस घड़ी में उन्हें समर्थन देना चाहिए। हम बीसीसीआई की भी सराहना करते हैं। बीसीसीआई ने जो सहानुभूति और समझदारी दिखाई है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने ह्यूज के परिवार के प्रति क्रिकेट जगत की संवेदना को अपनी तैयारियों से ऊपर रखा।"