पहले टेस्ट का स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
ज़हीर ख़ान की भारतीय टीम में वापसी हुई है. ईशांत शर्मा उनके साथ तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे.
ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
टीम में दो स्पिनरों अमित मिश्रा और हरभजन सिंह को जगह मिली है. ऐसा मोटेरा की पिच को देखते हुए किया गया है.
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बीस साल पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर से एक बार फिर काफी उम्मीदे हैं.
इस मैच में अगर वो 30 रन बना लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके तीस हज़ार रन पूरे हो जाएंगे.
श्रीलंका की टीम गेंदबाज़ी में कमज़ोर नज़र आ रही है. बुरे फॉर्म में चल रहे और पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण अंजता मेंडिस को जगह नहीं दी गई है.
मेंडिस भारतीय टीम के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके अलावा तेज़ गेंदबाज़ कुलशेखरा और तुषारा भी टीम में नहीं हैं.
टीम इस प्रकार हैं..
भारत: वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान और ईशांत शर्मा.
श्रीलंका: तिलकरत्ने दिलशान, एनटी परनविताना, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने समरवीरा, एडी मैथ्यूज, एच जयवर्धने, के प्रसाद, एच हेराथ, मुथैया मुरलीधरन और यू वेलेगेदरा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
