For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

करनी सिंह शूटिंग रेंज में आपस में भिड़े 2 शूटर्स, चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

पुणे। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित करनी सिंह शूटिंग रेंज में रविवार को दो शूटर्स के बीच आपस में गंभीर लड़ाई देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों को शांत करवाने के लिए वहां माैजूद सभी लोगों को आगे आना पड़ा। शूटर्स की पहचान बाबर खान और योगिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों के बीच बहस इस बात को लेकर हुई कि एक बार में एक निशानेबाज कितने शूट कर सकता है। खान जहां अपने किशोर बेटे के साथ शूट कर रहे थे वहीं सिंह एक फुलटाइम प्राइवेट कोच हैं।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिल्ली के निशानेबाज शिमोन शरिफ ने 40 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह दोनों निशानेबाज एक दूसरे से लड़ाई करते हुए देखे जा सकते हैं, और वहां मौजूदा बाकी के लोग बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। यह दोनों निशानेबाज कौन हैं इस बात का अभी पता नहीं लगा है। शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा, "कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में कुछ भी ठीक नहीं है।" इस वीडियो में उन्होंने खेल मंत्री किरण रिजिजू, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष नरिंदर सिंह और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के टैग किया है। ऐसी खबरें हैं कि एनआरएआई ने इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच बैठा दी है।

लड़ाई क्यों हुई इसका कारण एक शूटर ने बताया है। नाम न बताने की शर्त पर एक शूटर ने बताया, 'साथ ही अन्य रेंज पर नैशनल कैंप चल रहा है ऐसे में नॉन-कैंपर्स यानी पैसे देकर शूटिंग करने वाले निशानेबाजों के लिए सिर्फ एक रेंज खाली है। कुल 15 निशानेबाज कतार में थे और बहस इस बात पर शुरू हुई कि एक निशानेबाज एक बार में कितने निशाने लगा कर सकता है।'

वहां मौजूद एक निशानेबाज ने इस पूरी घटना का विडियो बना लिया। इसमें दोनों एक-दूसरे पर घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तीसरा शख्स जिसके हाथ में शॉर्टगन राइफल है वह इन दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहा है। यह इंटनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के सेफ्टी नियमों के खिलाफ है। यह सब फायरिंग रेंज के काफी करीब हुआ और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है

Story first published: Monday, October 21, 2019, 14:46 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+