मुे क्रिकेट मैनेजर की लंबी पारी खेलने की उम्मीद थी..राजपूत
नई दिल्ली 29 नवंबर .वार्ता. लालचंद राजपूत का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ् के साथ उनका अच्छा तालमेल बन गया था और टीम के क्रिकेट मैनेजर के रूप में उन्हें लंबी पारी खेलने की उम्मीद थी1 एक निजी टेलीविजन चैनल को कोलकाता में दिये इंटरव्यू में राजपूत ने कहा कि नये कोच की जल्द नियुक्ति का बोर्ड का फ्ैसला उनके लिए हैरानी भरा रहा है1 उन्होंने कहा.. हालांकि कोच और मैनेजर को नियुक्त करने का अधिकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बी सी सी आई. को है. लेकिन हर कोई उम्मीद करता है कि उसे उसकी मेहनत का फ्ल जरूर मिलेगा1.. दक्षिण अफ््रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्र्टन का टीम इंडिया का नया कोच बनना लगभग तय है और उनकी नियुक्ति की घोषणा चंद दिनों में हो सकती है1 राजपूत ने कहा कि भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन कर रही थी और टीम के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों में बंटे होने के आरोप निराधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है1 उन्होंने कहा.. आपने मैदान में देखा ही होगा1 वहां कोई जूनियर और सीनियर नहीं है1 वे टीम के रूप में खेल रहे हैं1.. राजपूत कोंटी..20 विश्व कप के लिए मैनेजर नियुक्त किया गया था और इसके बाद सीरीज दर सीरीज के हिसाब से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है1 माना जा रहा है कि उन्हें एक बार फ्िर अंडर..19 टीम के कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी1 उन्होंने कहा कि ट्वंटी..20 विश्व कप खिताब जीतना मैनेजर के रूप में उनके कार्यकाल की उपलब्धि रही1 उन्होंने कहा.. विश्व कप जीतने के बाद भारत में मिले स्वागत को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा1..उप्रेती .प्रेम प्रेम.1903वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications