विराट कोहली ने किया T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, 2021 विश्वकप में आखिरी बार करेंगे कैप्टेंसी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस हफ्ते अपनी कप्तानी को छोड़ने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, जिसके बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इन खबरों को बकवास करार देते हुए कहा था कि वो अभी तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करते नजर आयेंगे। हालांकि गुरुवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खुद ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो 17 अक्टूबर से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद भारत के लिये टी20 प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे और एक बल्लेबाज के रूप में खेलना जारी रखेंगे।
और पढ़ें: विराट कोहली ने किया T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, 2021 विश्वकप में आखिरी बार करेंगे कैप्टेंसी
विराट कोहली ने इस खबर का ऐलान करने के लिये अपने आधिकारिक सोशल मीडिया का सहारा लिया है जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर अपने बयान की एक तस्वीर साझा की है। इसके अनुसार विराट कोहली ने अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को जानकारी दे दी है।
और पढ़ें: 'सिर्फ यह खिलाड़ी ही छुड़ा सकता है बुमराह की गेंदबाजी के छक्के', गौतम गंभीर ने बताया बल्लेबाज का नाम
{photo-feature}
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
