'क्रिकेट मेहरबान ना होता, तो पानीपूरी बेच रहा होता, गंभीर ने दिया था IPL में मौका'
नई दिल्लीः आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को खेल में करियर बनाने का मंच दिया है। पहले केवल घरेलू क्रिकेट होता था जिसमें सिक्का चल गया तो इंटरनेशनल लेवल पर वारे-न्यारे होते थे। अवसर फिर भी बहुत कम थे लेकिन आईपीएल ने नए दरवाजें खोले हैं। खिलाड़ियों ने सुरक्षित करियर के लिए खुद को फटाफट क्रिकेट की डिमांड के हिसाब से ढालना शुरू कर दिया है। लेकिन अगर आईपीएल ना होता तो आज दिख रहे बहुत सारे खिलाड़ियों का क्या होता?
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने खुलासा किया है कि उनके मन में 25 साल की उम्र में पूरी तरह से क्रिकेट छोड़ने के विचार थे। वे बताते हैं कि एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए बिना वे 5 साल तक रणजी ट्रॉफी टीम में थे। जैक्सन ने कहा कि यह उनके एक करीबी दोस्त थे जिन्होंने उन्हें एक और साल के लिए खेलना जारी रखने के लिए राजी किया क्योंकि जैक्सन ने अपने क्रिकेट पर कड़ी मेहनत की थी।

क्रिकेट शुरू में मेहरबान नहीं हुआ-
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज ने खुलासा किया कि उस 'अतिरिक्त वर्ष' में, उन्होंने देश में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया, और लगातार तीन शतक भी बनाए।
शेल्डन का कहना है कि क्रिकेट ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसे वह अपने जीवन में जानते हैं और अगर यह खेल उन पर मेहरबान ना हुआ होता, तो आज वह सड़क पर पानीपुरी बेच रहे होते।
केकेआर के साथ एक वीडियो बातचीत में शेल्डन जैक्सन ने कहा, "25 साल की उम्र में, मैंने क्रिकेट को पूरी तरह से छोड़ने के बारे में सोचा। फिर मेरे एक बहुत, बहुत करीबी दोस्त, मिस्टर शपथ शाह ने कहा कि 'तुमने इतने साल बहुत मेहनत की है, अपने आप को एक और साल दे दो, एक और साल रुको, अगर कुछ भी काम नहीं करता है तो तुम आकर मेरे कारखाने में काम कर सकते हो। मैं तुम्हें नौकरी दूंगा।
सुरेश रैना ने सुनाई अपने प्यार की दास्तां, पत्नी से बिछड़ने और मिलने की कहानी

'क्रिकेट में नाम ना होता, तो पानीपूरी बेच रहा होता'
"उस साल मैंने देश में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बना। वहीं से मेरे करियर की शुरुआत हुई। उस समय मैं समझ गया था कि अगर मुझे अपने जीवन में कुछ करना है, तो मैं केवल यही कर सकता हूं, क्योंकि मैं क्रिकेट के सिवा और कुछ नहीं जानता था। मैंने अपने जीवन में कभी किसी और चीज पर ध्यान नहीं दिया। वरना, अगर क्रिकेट मुझ पर मेहरबान नहीं होता, तो मैं सड़कों पर पानीपुरी बेच रहा होता।"
शेल्डन जैक्सन ने यह भी खुलासा किया कि कैसे गौतम गंभीर ने केकेआर की टीम में चुने जाने में उनकी मदद की। एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद, जैक्सन ने गंभीर से संपर्क किया और उससे पूछा कि वह अपने खेल में कैसे सुधार कर सकता है, और तत्कालीन केकेआर कप्तान ने जैक्सन से कहा कि वह अच्छा खेल रहा है, और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी द्वारा नीलामी में चुना जाएगा।
जैक्सन ने कहा, "मैंने बस उनको धन्यवाद दिया और चला गया, यह सोचकर कि उन्होंने सिर्फ मेरा दिल रखने के लिए यह बात कही है।"

गौतम गंभीर ने दिलाई केकेआर में जगह-
नीलामी के दौरान जैक्सन पहले दौर में बिना बिके रह गए थे, लेकिन तभी केकेआर प्रबंधन के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उन्हें केकेआर की ओर से चुना जाएगा। जैक्सन ने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि वह अभी भी गौतम गंभीर को अपना रोल मॉडल मानते हैं।
उन्होंने बताया, "केकेआर प्रबंधन के किसी बंदे ने मुझे यह कहते हुए बुलाया, 'चिंता मत करो गौतम भाई ने हमें अभी फोन किया है और हम आपके लिए जाएंगे'। और मुझे केकेआर के लिए चुना गया। मैंने हमेशा गौतम भाई की ओर देखा, और अब भी उनको फॉलो करता हूं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
