नयी दिल्ली. 02अक्टूबर: केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों क मंत्री मणि शंकर अय्यर ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को बधायी दी है.
अय्यर ने आनंद को भेजे अपने बधायी संदेश में कहा कि मेक्सिको सिटी में हुयी विश्व शतरंज चैंपियनहिशप में उनकी जीत की खबर सुनकर सभी भारतीयों की तरह उन्हें भी काफी खुशी हुयी1 उन्होंने कहा... यह सभी भारतीयों के लिए अत्यधिक गौरव का क्षण है1 इस अवसर पर मैं करोडों देशवासियों के साथ मिलकर आपको मुबारकबाद देता हूं.
आनंद ने रविवार को मेक्सिको सिटी में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में अविजित रहते हुये शतरंज का सबसे बडा खिताब दूसरी बार अपने नाम किया था. इससे पहले वर्ष 2000 में भी वह विश्व चैंपियन बने थे1 इसके साथ ही आनंद ने 2800 ईएलआे रेटिंग का आंकडा भी दूसरी बार पार कर लिया है.