Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

SaniaMirzaटोक्यो 3 अक्टूबर: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने आज यहां आस्ट्रेलिया की कैसी डेल एक्वा को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.पिछले महीने यूएस ओपन के तीसरे राउंड में कलाई की चोट के कारण बाहर हुई बीस वर्षीय हैदराबादी बाला ने पहले सेट में डेल एक्वा की सर्विस को एक बार तोडते हुए 6-4 से सेट अपने नाम कर लिया.

हालांकि दूसरे सेट में 83वीं रैंकिंग वाली डेल एक्वा ने खेल में वापसी करते हुए सानिया को 3-6 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया. लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया ने क्वार्टफाइनल में जगह बनाने का निश्चय करते हुए मैच में अपनी लय में वापसी की और तीसरा सेट 6-4 से जीत लिया.

अब क्वार्टर फाइनल में सानिया का मुकाबला इटली की फ्लेविया पेनेटा से होगा. विश्व में 53 वें नंबर की फ्लेविया ने अमरीका की अबैल स्पीयर्स को 6-4, 7-6, से हरा दिया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+