आनंद की जीत एशियाई शतरंज के लिए बडा प्रोत्साहन: एसीएफ

By Staff

Vishwanathan Anandदुबई 4 अक्टूबर: एशियाई शतरंज महासंघ एसीएफ के अध्यक्ष शेख सुल्तान बिन खलिफा बिन शखबूत अल नाहयान ने भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनकी इस जीत से महाद्वीप में इस खेल बहुत प्रोत्साहन मिलेगा. शेख सुल्तान ने कल अबू दाबी में कहा की जीत से एशियाई शतरंज को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा. हमें इस खिलाडी की उपलब्धि से बहुत खुशी हुई है. उन्होंने कहा मैंने आनंद के फाइनल समाप्त होने के तत्काल बाद फोन पर उनसे बात की और उनकी जीत के लिए बधाई दी.

इसके साथ ही मैंने अखिल भारतीय शतरंज परिसंघ एआईसीएफ के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को फोन कर आनंद की जीत पर बधाई दी. नई दिल्ली में वर्ष 2000 में विश्व चैंपियन का खिताब जीतने वाले आनंद ने शनिवार को मैक्सिको में आयोजित विश्व शतरंज चैंपियपनशिप के 14 वें एवं फाइनल राउंड में हंगरी के ग्रेंट मास्टर पीटर लीको के साथ ड्रा खेला. उन्होंने इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक नौ अंक प्राप्त कर के अपने विरोदी को शिकस्त दी और विश्व चैंपियन के खिताब पर कब्जा कर लिया. आनंद वर्तमान समय में शतरंज की रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं. गत विश्व चैंपियन रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक दूसरे स्थान पर रहे. इस जीत से आनंद को तीन लाख 60 हजार डालर की इनामी राशि मिली.

Story first published: Thursday, October 4, 2007, 12:00 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+