Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पवार के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सचिन का पुतला दहन

भोपाल 05 अक्टूबर.वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और केंद्रीय कृष िमंत्री शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आज यहां क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का पुतला जलाया

पार्टी कार्यकर्ताओं ने सचिन के साथ फिल्म अभिनेता शाहरूख खान तथा चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन के पुतले भी जलाये1 राकांपा की मध्यप्रदेश ईकाई के विधि प्रकोष्ठ तथा छात्र संगठन की आेर से आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रेम चावला. खालिद हसन. महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंदना अरोरा आदि ने भी भाग लिया

बाद में राकांपा के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार पांडे तथा छात्र इकाई के अध्यक्ष प्रकाश कुमार की आेर से जारी बयान में कहा गया कि सचिन ने हिन्दूदेवी देवताओं और भारतमाता का नग्न चित्र बनाने वाले हुसैन की प्रशंसा कर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है1 दोनो नेताओं ने कहा कि फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने लंदन में हुसैन के साथ मिल कर चित्र बनाया और उसकी बिक्री से पांच करोड रूपये कमाये1 ऐसे राष्ट्रद्रोही चित्रकार का साथ देने वालों का पार्टी विरोध करती है

बयान में हुसैन को सिरफिरा और फितरती दिमाग वाला चित्रकार बताते हुए कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सिरकटी तस्वीर बना कर देश का अपमान भी किया है1 पुतला दहन के दौरान हुसैन के चित्रों का दहन भी किया गया

रजनीश मनोरंजन 1842 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+