डेढ वर्ष के अंतराल के बाद हुई मुरली की वापसी

By Staff

नयी दिल्ली. 05 अक्तूबर.वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम से अंदर. बाहर होते रहे बांए हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक की डेढ वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद .टीम इंडिया. में वापसी हुई है और उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे तथा पांचवे वनडे के लिए टीम में चुना गया है 1 इकत्तीस वर्षीय मुरली ने अपने 30 वनडे में आखिरी मैच 2006 में छह फरवरी को पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था 1 इसके बाद वह लगातार नजरअंदाज रहे 1 लेकिन काउंटी के 2007 सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर टीम इंडिया में जगह दिला दी 1 मुरली को आउट आफ फार्म चल रहे आफ स्पिनर रमेश पोवार की जगह टीम में शामिल किया गया

मुरली ने 2007 के काउंटी सत्र में मिडिलसेक्स की तरफ से खेलते हुए चैम्पियनशिप के 12 मैचों में 24.96 के औसत से 51 विकेट लिए जिसमें लार्ड्स में ग्लेमोर्गन के खिलाफ पारी की जीत में 73 रन पर नौ विकेट शामिल हैं 1 कार्तिक ने प्रो 40 प्रतियोगिता में आठ मैचों में 20.75 के औसत से 12 विकेट लिए हैं 1 उनके इस प्रदर्शन के आधार पर काउंटी टीम ने उन्हें अगले सत्र के लिए भी अनुबंधित कर लिया है

मुरली अब तक 30 वनडे में 27 विकेट ले चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन पर तीन विकेट है1 इसके अलावा उन्होंने आठ टेस्टों में 24 विकेट लिए हैं 1 उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट लगभग तीन वर्ष पहले नवम्बर 2004 में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था

मुरली हालांकि 115 प्रथम श्रेंणी मैचों में 399 विकेट ले चुके हैं लेकिन उन्हें टेस्ट और वनडे स्तर पर ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं 1 आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो मैच उनके लिए खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह स्थायी करने का सुनहरा मौका है

राज.पार्थिव महेंद्र1839 वार्ता

Story first published: Friday, October 5, 2007, 20:49 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+