भारत.आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के लिए कपिल आमंति्रत नहीं...
चंडीगढ़ 05 अक्तूबर.वार्ता. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां आठ अक्तूबर को होने वाले चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पूर्व क्रिके ट हरफनमौला कपिल देव को आमंत्रित करने को लेकर अटकलों का पटाक्षेप करते हुए हरियाणा क्रिकेट संघ.एचसीए. ने आज कहा कि किसी भी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को मैच देखने के लिए औपचारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है1 एचसीए के सचिव और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड .बीसीसीआई. के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा से आज शाम यहां एक प्रैस कांफ्रेंस में साफ किया कि किसी भी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को मैच देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है1 इससे यह साफ हो गया है कि कपिल को भी अपने गृहनगर में मैच देखना होगा तो वह टिकट खरीद कर ही सम्भव हो सकेगा1 इंडियन क्रिकेट लीग.आईसीएस. से जुड़ने के कारण चर्चा में आए हरियाणा हरिकेन कपिल देव का क्रिकेट बोर्ड के साथ टकराव चल रहा है1 अलबत्ता चंडीगढ़ के इस स्टेडियम में कपिल देव के क्रिकेट खेलते हुए चित्र दीवारों पर टांगे गए हैं1 उल्लेखनीय है कि हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल का चंडीगढ़ के सैक्टर.16 क्रिकेट मैदान से विशेष नाता रहा है1 यह उनका होम ग्राउंड भी है जहां वह बचपन और छात्र जीवन के दौरान क्रिकेट खेलते रहे हैं1 वह इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं1 इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन भी स्टेडियम के किसी ब्लॉक का नामकरण कपिल देव के साथ करने से इनकार कर चुका है1 रमेश.उप्रेती महेंद्र205
जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications