क्रेमलिन कप से शारापोवा और मेरोस्मो बाहर
मास्को, 11 अक्टूबरः दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा और फ्रांस की एमिली मेरोस्मो अपने- अपने प्रतिद्वंद्वियों से हारकर क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
शारापोवा टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में बेलारूस की विक्टोरिया अजरेंका से 7-6, 6-2 से हार गई. शारापोवा ने बुधवार को खेले गए इस मैच में 45 बेजा भूलें और सात डबल फाल्ट किए.एक घंटे 49 मिनट तक चले इस मैच में अजरेंका ने दुनिया के चौथे नंबर की खिलाड़ी शारापोवा को हराकर अगले दौर में पहुंच गई.
इससे पहले फ्रांस की मेरोस्मो टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही रूस की वेरा जवोनेरेवा से 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर बाहर हो गई.करीब दो घंटे तक चले इस मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने नौवें गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और तीसरा सेट आसानी से जीतकर दूसरे राउंड में पहुंच गई.
इसके अलावा पांचवीं वरीयता प्राप्त और विंबलडन की फाइनलिस्ट फ्रांस की ही मारियन बारतोली भी गैरवरीयता प्राप्त रूस की वेरा डुश्वेनिया से 2-6, 6-0, 6-4 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. स्वीटजरलैंड की पैटी श्नाइडर भी रूस की गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इलेना डेमिनतेवा से 6-3, 6-4 से हारकर बाहर हो गई.
अब क्वार्टरफानइल में डुश्वेनिया का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वेतलेना कुजनेत्सोवा से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications