आईसीसी ने बीसीसीआई और पीसीबी से जवाब मांगा
दुबई,14 अक्टूबरः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में वडोदरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और लाहौर में खेले गए टेस्ट मैच में खिलाडियों पर नस्लवादी टिप्पणी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जवाब मांगा है.
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैल्कम स्पीड ने कहा कि उन्होने गुरुवार को वडोदरा में भारत और आस्ट्रेलिया एक दिवसीय मैच के दौरान दर्शकों की नस्लवादी टिप्पणियों और लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के टीम के अधिकारियों और खिलाडियों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियों की मीडिया रिपोर्ट देखी है और इन रिपोर्टों के संदर्भ में उन्होंने बीसीसीआई और पीसीबी को इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने को लिखा है.
स्पीड ने स्पष्ट किया कि यह मेजबान देशों पर निर्भर है कि वह आईसीसी के नस्लवाद विरोधी नियमों को लागू करे, क्योंकि आईसीसी इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रखा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications