Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल. क्रिकेट लीड भारत तीन नागपुर..

केट लीड भारत तीन नागपुर .. इरफान पठान को प्रोमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया और इसके साथ ही पोंटिंग ने तीसरा पावर प्ले भी लिया1 पठान ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और 29 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके लगाते हुए 29 रन बनाए1 पठान ने हाग की गेंद पर प्वाइंट में माइकल क्लार्क को आसान कैच थमा दिया1 इसके 14 रन बाद ही सौरभ का विकेट गिर जाने से भारत को करारा टका लगा1 हाग ने सौरभ को लांग आफ में ब्रैड हाज के हाथों कैच कराया1 इसके बाद हाग ने द्रविड और युवराज को पैवेलियन भेज भारत को हिला कर रख दिया1 इकतालीसवें आेवर में भारत का योग पांच विकेट पर सिर्फ 218 रन था1 इसके बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और रोबिन उथप्पा ने भारत को मैच में बनाए रखने की भरसक कोशिश की1 उथप्पा ने सिर्फ 28 गेंदों पर दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 44 रन धुन दिए1 उथप्पा को जानसन की गेंद पर होप्स ने लांग आफ में कैच किया1 उस समय भारत का योग छह विकेट पर 290 रन था1 उसे जीत के लिए 11 गेंदों पर 28 रन की दरकार थी1 49 वें आेवर की चौथी गेंद पर जानसन ने धोनी को अपना शिकार बना लिया1 धोनी ने गेंद हवा में खेली और पोंटिंग ने मिड आन से पीछे की आेर छोड लगाते हुए उसे लपक लिया

पार्थिव राज जगबीर1910जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+