गिब्सन अंगरेज टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त
लंदन 14 अक्तूबर .रायटर. आेटिस गिब्सन को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है1 इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड .ई सी बी. ने आज यह घोषणा की1 वेस्टइंडीज के 38 वर्षीय गिब्सन को इंग्लैंड की श्रीलंका पर वनडे सीरीज में 3..2 की जीत के बाद कोच नियुक्त किया गया है1 गिब्सन इस सत्र के डरहम के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने 80 विकेट चटकाये हैं1 उन्हें पेशेवर क्रिकेट संघ .पी सी ए. ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के खिताब से नवाजा है1 बोर्ड की वेबसाइट पर जारी बयान में गिब्सन ने कहा.. इंग्लैंड का गेंदबाजी कोच नियुक्त किये जाने पर मैं बहुत खुश हूं1 मैं पिछले कुछ समय से टीम के साथ हूं और मुे काम करने में मजा आ रहा है1.. दक्षिण अफ््रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनल्ड इस वर्ष मई से सितंबर तक इंग्लैंड टीम के साथ थे. लेकिन उन्होंने पूर्णकालिक कोच बनने के ई सी बी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था1 उप्रेती पार्थिव रामलाल1728रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications