सचिन..गांगुली ने जोड़ी ने पूरे किये 8000 रन
नई दिल्ली 14 अक्तूबर .वार्ता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर जोडी 8000 रन पूरे कर लिये हैं1 दुनिया की इस नंबर वन जोडी ने आज नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ् सात मैचों की सीरीज के छठे मुकाबले में 140 रन की सोदारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की1 सचिन..गांगुली के बीच 171 पारियों में यह किसी भी विकेट के लिए 26वीं शतकीय सोदारी थी1 इसके अलावा इस जोडी के नाम 28 अर्द्धशतकीय सोदारियां भी दर्ज हैं1 सचिन..गांगुली की जोडी ने अब तक 8125 रन जुटा लिये हैं और इस जोडी का औसत 48.36 का रहा है1 दुनिया की दूसरी जोडियां सचिन..गांगुली के आगे कहीं नहीं टिकती1 अब तक सिर्फ् तीन अन्य जोडियां ही पांच हजार से अधिक रन बना सकी हैं1 भारतीय जोड़ी के सबसे नजदीक श्रीलंका के मर्वन अटापट्टू और बायें हाथ के विस्फ्ोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या की जोडी है. जिन्होंने 144 पारियों में 39.29 के औसत से 5462 रन बनाये हैं1 इसमें 14 शतकीय और 26 अर्द्धशतकीय सोदारियां शामिल हैं1 उप्रेती.राज.प्रभु 1852 जारी वाता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications